पिपराईच भट्टे पर काम कर रहे सुभाष यादव 9 दिन से लापता, पीड़ित परिवार न्याय की गुहार लगाते हुए डीएम कार्यालय पहुंचा, RLD नेता ने दी आंदोलन की चेतावनी

पिपराईच भट्टे पर काम कर रहे सुभाष यादव 9 दिन से लापता, पीड़ित परिवार न्याय की गुहार लगाते हुए डीएम कार्यालय पहुंचा, RLD नेता ने दी आंदोलन की चेतावनी

पिपराइच क्षेत्र के ग्राम लहुरा देवर निवासी 54 वर्षीय सुभाष यादव बीते 9 दिनों से लापता हैं। जानकारी के अनुसार वे अपने परिवार सहित बीते एक वर्ष से एक ईंट-भट्ठे पर कार्यरत थे। अचानक एक दिन वे लापता हो गए, जिसके बाद से परिवार लगातार प्रशासन और भट्ठा मालिक से संपर्क किये ,लेकिन उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला है।

परिवार का आरोप है सुभाष यादव की गुमशुदगी पर स्थानीय पुलिस प्रशासन ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। लापता सुभाष यादव के परिजन पिछले 9 दिनों से इधर-उधर भटकते हुए अब डीएम कार्यालय पहुंचे, न्याय की गुहार लगाई।

 प्रशासनिक उदासीनता पर नाराजगी जताई और कहा कि एक साल से भट्ठे पर काम कर रहे सुभाष यादव की गुमशुदगी पर कोई गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। आरएलडी (राष्ट्रीय लोकदल) नेता विजय यादव भी मौजूद रहे, जिन्होंने पीड़ित परिवार को समर्थन दिया।

विजय यादव ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 36 घंटे के भीतर सुभाष यादव को बरामद नहीं किया गया, तो व्यापक जन आंदो*लन छेड़ा  जाएगा। उन्होंने प्रशासन को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि गरीब मज़दूरों की सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार और स्थानीय प्रशासन की होती है, लेकिन यहां न्याय के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है।

विजय यादव ने यह भी कहा कि यह केवल एक व्यक्ति की लड़ाई नहीं, बल्कि श्रमिक अधिकारों और न्याय की लड़ाई है। अगर प्रशासन ने समय रहते कार्रवाई नहीं की, तो पूरे जिले में उग्र आं*दोलन किया जाएगा।

फिलहाल प्रशासन की ओर से कोई औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने भी इस मुद्दे पर संज्ञान लेने की मांग की है और लापता सुभाष यादव की जल्द बरामदगी की उम्मीद जताई है |

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *