नेपाल निषाद परिषद की पोखरिया नगर समिति का गठन जितेन्द्र सहानी निषाद के मार्गदर्शन में 13 सदस्यीय टीम बनी

नेपाल निषाद परिषद की पोखरिया नगर समिति का गठन – जीतेन्द्र सहनी निषाद के मार्गदर्शन में 13 सदस्यीय टीम बनी

संवादाताः कोटो न्यूज़ नेटवर्क (KNN) | नेपाल निषाद परिषद् के इतिहास में 2082 साल, भाद्र 14 गते (30 अगस्त 2025 ) का दिन एक मील का पत्थर साबित हुआ। पर्सा जिला के पोखरिया नगर पालिका स्थित श्री हनुमान मंदिर धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान परिषद् की पोखरिया नगर समिति का औपचारिक गठन किया गया। इस अवसर पर नेपाल निषाद परिषद् के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जितेन्द्र सहानी निषाद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी एवं निषाद समुदाय के सम्मानित नेता श्री रामाधार मुखिया निषाद ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण और भगवान श्री हनुमान जी की आराधना के साथ हुआ। नगर और आसपास के क्षेत्र से भारी संख्या में उपस्थित निषाद समुदाय के लोग कार्यक्रम में उमड़े। मंच पर परिषद् के केंद्रीय पदाधिकारी – केंद्रीय सचिव श्री नाथू सहानी निषाद, केंद्रीय सदस्य श्री मोतीलाल मुखिया निषाद, केंद्रीय सदस्य श्रीमती ज्योति सहानी निषाद, एवं केंद्रीय सदस्य श्री कृष्णा नुनिया निषाद विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे। सभी ने सभा को संबोधित करते हुए निषाद समाज की एकता, शिक्षा, राजनीतिक अधिकार, सांस्कृतिक पहचान और संगठनात्मक मजबूती पर बल दिया। इस अवसर पर सर्वसम्मति से 13 सदस्यीय पोखरिया नगर समिति का गठन किया गया। समिति की जिम्मेदारियाँ इस प्रकार बाँटी गईं –

अध्यक्ष: श्री रामाधार मुखिया निषाद, उपाध्यक्ष: श्री छोटेलाल मुखिया निषाद, सचिव: श्री अमेरिका सहानी निषाद, सचिव: श्रीमती सोनी देवी मुखिया निषाद, कोषाध्यक्ष: श्रीमती चुन्नी कुमारी देवी नुनिया निषाद, सदस्य: श्री राजन महतो नुनिया निषाद, सदस्य: श्रीमती प्रभा केवट निषाद, सदस्य: श्री शिव बालक मुखिया, सदस्य: श्री बूटी मुखिया, सदस्य: श्री राम विलास मुखिया, सदस्य: श्री हृदय मुखिया बिन, सदस्य: श्रीमान मुखिया, सदस्य: श्री जनार्दन नुनिया निषाद, सदस्य: श्रीमती मंचुनी देवी नुनिया निषाद इस तरह पोखरिया में निषाद परिषद् की संगठित उपस्थिति दर्ज हो गई है।

मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जितेन्द्र सहानी निषाद ने अपने संबोधन में कहा कि, “समाज तभी प्रगति करता है जब वह शिक्षा और संगठन को अपनाता है। निषाद समाज के लोग मेहनती, ईमानदार और परिश्रमी होते भी अवसरों से वंचित रहे हैं। अब समय आ गया है कि हम सब मिलकर अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाएँ और राजनीतिक हिस्सेदारी सुनिश्चित करें।” उन्होंने नगर समिति से अपील की कि वे गाँव-गाँव और वार्ड-वार्ड तक संगठन का विस्तार करें तथा शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और युवाओं के नेतृत्व को प्राथमिकता दें। केंद्रीय सचिव श्री नाथू सहानी निषाद ने अपने वक्तव्य में निषाद समाज की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह समुदाय सदियों से जल, वन और प्राकृतिक संसाधनों पर आधारित जीवन व्यतीत करता आया है। लेकिन आधुनिक राजनीति में निषाद समुदाय की आवाज़ दबा दी गई। उन्होंने परिषद् के संगठनात्मक ढाँचे को मजबूत बनाने पर जोर दिया और नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी।

 

केंद्रीय सदस्य श्री मोतीलाल मुखिया निषाद ने समाज में व्याप्त कुरीतियों और आपसी विभाजन पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जब तक हम एकजुट नहीं होंगे, तब तक कोई भी सरकार या दल हमें सम्मानजनक स्थान नहीं देगा। इसी तरह, केंद्रीय सदस्य श्रीमती ज्योति सहानी निषाद ने महिला भागीदारी की महत्ता पर बल देते हुए कहा कि निषाद समाज की महिलाएँ केवल घर की सीमा तक सीमित न रहें, बल्कि शिक्षा, रोजगार और राजनीति में भी सक्रिय भूमिका निभाएँ। केंद्रीय सदस्य श्री कृष्णा नुनिया निषाद ने युवा शक्ति को संगठन की रीढ़ बताते हुए कहा कि आने वाले समय में निषाद समाज के युवा ही बदलाव की बागडोर संभालेंगे। उन्होंने नगर समिति से आग्रह किया कि हर वार्ड में युवा कार्यकर्ता तैयार करें, ताकि सामाजिक चेतना और राजनीतिक नेतृत्व का नया अध्याय लिखा जा सके।

कार्यक्रम में शामिल स्थानीय जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने भी नवगठित समिति का स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का भरोसा दिलाया। धर्मशाला प्रांगण में मौजूद सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने तालियों की गड़गड़ाहट से नवनिर्वाचित समिति का अभिनंदन किया। अंत में अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए श्री रामाधार मुखिया निषाद ने कहा कि समिति का उद्देश्य केवल संगठन का विस्तार नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं का समाधान करना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिक्षा, बेरोजगारी, महिला उत्पीड़न, सामाजिक असमानता और राजनीतिक हिस्सेदारी जैसे मुद्दों पर नगर समिति निरंतर काम करेगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान वातावरण उत्साहपूर्ण और अनुशासित रहा। मंच पर कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी दी गईं, जिनमें समाज की एकता और परंपरा को दर्शाने वाले गीत और नृत्य शामिल थे। अंत में धन्यवाद ज्ञापन करते हुए सचिव श्री अमेरिका सहानी निषाद ने कहा कि यह समिति समाज में एक नई ऊर्जा का संचार करेगी।पोखरिया नगर पालिका के ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल श्री हनुमान मंदिर धर्मशाला में यह भव्य आयोजन किया गया। धर्मशाला परिसर समाज की एकता और संगठन की नई दिशा का गवाह बना।

नेपाल संवत् 2082 साल, भाद्र 14 गते (30 अगस्त 2025 ), दिन शनिवार को सुबह से दोपहर तक यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। नेपाल निषाद परिषद् के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जितेन्द्र सहानी निषाद इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और उन्होंने संगठन के महत्व एवं समाज की दिशा पर महत्वपूर्ण विचार प्रस्तुत किए।कार्यक्रम की गरिमामयी अध्यक्षता पोखरिया क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी एवं निषाद समाज के सम्मानित नेता श्री रामाधार मुखिया निषाद ने की।परिषद् के कई केंद्रीय पदाधिकारी भी मंच पर विराजमान रहे जिनमें प्रमुख रूप से – केंद्रीय सचिव श्री नाथू सहानी निषाद केंद्रीय सदस्य श्री मोतीलाल मुखिया निषाद केंद्रीय सदस्य श्रीमती ज्योति सहानी निषाद केंद्रीय सदस्य श्री कृष्णा नुनिया निषादशामिल रहे। इन सभी ने समाज की प्रगति और संगठन की मजबूती पर अपने विचार साझा किए।

कार्यक्रम के दौरान सर्वसम्मति से 13 सदस्यीय पोखरिया नगर समिति का गठन किया गया। समिति में विभिन्न पद इस प्रकार हैं अध्यक्ष श्री रामाधार मुखिया निषाद,उपाध्यक्ष श्री छोटेलाल मुखिया निषाद,सचिव श्री अमेरिका सहानी निषाद, सचिव श्रीमती सोनी देवी मुखिया निषाद,कोषाध्यक्ष श्रीमती चुन्नी कुमारी देवी नुनिया निषाद,सदस्य श्री राजन महतो नुनिया निषाद,सदस्य श्रीमती प्रभा केवट निषाद, सदस्य श्री शिव बालक मुखिया,सदस्य: श्री बूटी मुखिया,सदस्य श्री राम विलास मुखिया,सदस्य श्री हृदय मुखिया बिन,सदस्य श्रीमान मुखिया,सदस्य श्री जनार्दन नुनिया निषाद,सदस्य श्रीमती मंचुनी देवी नुनिया निषाद

समाज के हर वर्ग को जोड़ते हुए संगठन को मजबूत बनाना,शिक्षा के क्षेत्र में नई योजनाओं पर काम करना,महिलाओं एवं युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना,राजनीतिक हिस्सेदारी और सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष करना,समाज में व्याप्त कुरीतियों और भेदभाव को दूर करना

रिपोर्ट : कोटो न्यूज़ नेटवर्क (KNN) 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *